स्वादिष्ट आलू के पराठे आलू का पराठा कितने लोगों के लिए :1 - 2 सामग्री एक कप गेहूं का आटा दो आलू उबले हुए दो हरी मिर्च बारीक कटी हुई एक छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक एक बड़ा चम्मच बारीक कटा हरा धनिया एक चुटकी पिसी हुई कसूरी मेथी एक छोटा चम्मच चाट मसाला एक छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर स्वादानुसार नमक घी सेंकने के लिए एक बड़ा चम्मच तेल विधि 1- सबसे पहले एक बर्तन में आटा, तेल, आधा छोटा चम्मच नमक और पानी डालकर आटा गूंद लें। 2- पराठों का भरावन तैयार करने के लिए आलू को छीलकर कद्दूकस कर लें। आप इसे हाथों से मैश भी कर सकते हैं। 3- आलू में हरी मिर्च, अदरक , हरी धनिया, लाल मिर्च, गरम मसाला पाउडर, कसूरी मेथी, चाट मसाला और नमक मिलाएं। 4- गूंदे हुए आटे की लोइयां तोड़कर रोटी बेलें। 5- रोटी के बीचों-बीच आलू का मिश्रण रखें और रोटी को पोटली का आकार देते हुए इसे बंद कर दें। 6- हल्के हाथों से इसे अब दोबारा गोल बेलें। 7- अब मीडियम आंच में एक तवा गरम करने के लिए रखें। तवे को चिकना करने के लिए...