स्वादिष्ट ब्रेड की दही बड़े।
सामाग्री
दही 1/2 kg, स्लाइस ब्रेड 5 पीस,हरी मिर्च 10 नाग, अदरक एक इंच का टुकड़ा,हरी धनिया 10 ग्राम,किशमिश 10 ग्राम, चिरोंजी 10 ग्राम,भुना पिसा जी4का 10 ग्राम,कला नमक एक चम्मच, साधारण नमक एवं घी आवश्यकता नुसार ।
विधि
सर्वप्रथम हरी मिर्च , हरा धनिया तथा अदरक को साफ पानी से धोकर महिंन काट कर रख लें। दही भी फैट कर रख ले । अब कड़ाही में घी डालकर धीमी आंच पर गर्म होने तक के लिए रख दे।
ब्रेड के चारों ओर के काले भाग को निकाल कर रख ले एक चौड़े बर्तन में पानी में उसमें ब्रेड को भिगो कर तुरंत निकाल लें और हाथों की सहायता से उसका पानी अच्छी तरह से निकाल लें।
पानी से निचुड़े ब्रेड में एक किशमिश एक चिरोंजी तथा कटा हुआ धनिया हरी मिर्च और अदरक थोड़ा-थोड़ा भरकर हाथ की सहायता से गोल या अंडाकार आकार देख कर रख ले।
अब ब्रेड को घी में तले जब तक वह लाल हो जाए तो निकालकर दही में डालते जाएं तथा बड़े को थोड़े दही के साथ और ऊपर से नमक लाल मिर्च और जीरा साधारण नमक डाल कर स्वाद ले।

Comments
Post a Comment